छपरा, अगस्त 4 -- बनियापुर थानाक्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव में फंदे से लटका मिला था शव पति सहित आधा दर्जन को नामजद किया गया बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थानाक्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव में सत्ताईस वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष ने विवाहिता की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है तथा मामले की जांच की मांग की है। मामले में पति सहित आधा दर्जन को नामजद किया गया है। इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसन्धान में जूट गयी है।

मृतका का विवरण जानकारी हो कि पिठौरी गांव निवासी लालबाबू प्रसाद की 27 वर्षीय पत्नी पूजा देवी की मौत हो गयी थी। रविवार की रात पूजा का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला...