विवाहिता की मौत मामले में पति समेत सात पर दहेज हत्या का केस
सुल्तानपुर, जून 7 -- भदैंया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित पांडेय का पुरवा गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पांडेय का पुरवा निवासी सुरेश कुमार चौहान की पत्नी ज्योति सिंह (26) का शव शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। ज्योति की पांच वर्षीय बेटी रोली और ढाई वर्षीय बेटी पिंकी हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह मृतका के पिता समरजीत सिंह निवासी पूरब विभा महती, थाना देहात कोतवाली, जनपद प्रतापगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने पति सुरेश कुमार चौहान, ससुर उमाशंकर, सास तथा ननद रेनू और मिथलेश के अलावा देवर शिवम व शुभम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.