साहिबगंज, अप्रैल 9 -- बरहेट । थाना क्षेत्र के रक्सी गांव में 20 साल की विवाहिता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो जाने के मामले में बरहेट थाना में दर्ज केस पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतका के भाई मनोहर साह ने सास ,ससुर व अपने जीजा के विरुद्ध आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। मृतका के पति रोहित साह को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...