कौशाम्बी, मई 29 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के सैयद सरावां गांव के मजरा कूड़ापुर में संदिग्ध हालत में मृत मिली विवाहिता के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि पति की प्रताड़ना से आजिज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।सरायअकिल थाने के चन्दुपुर अमरायन गांव निवासी बृजलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन रीता भारती की शादी वर्ष 2016 में चरवा थाना क्षेत्र के कूड़ापुर निवासी सुभाष चन्द्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सुभाष नशे की हालत में पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप कई बार समझाने के बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला। बुधवार ...