सोनभद्र, मई 2 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने घघरा गांव के चकेलवा टोला में विवाहिता की मौत मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बभनी थाना क्षेत्र के घघरा गांव के चकेलवा टोला निवासी 22 वर्षीय रेखा उर्फ भोली पुत्री राकेश कुमार का शव घर से 200 मीटर दूर नाले के पास पेड़ से लटकता मिला था। शुक्रवार की रात जिलाधिकारी के निर्देश पर रात लगभग एक बजे दो डाक्टरों की पैनल से शव को पोस्टमार्टम कराया गया। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर पत्नी के खिलाफ डाल रहा अश्लील पोस्ट पोस्टमार्टम की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विवाहिता का दाह संस्कार कराया गया। बभनी थाने के प्रभा...