गिरडीह, मई 26 -- बेंगाबाद प्रतिनिधि। ओझाडीह पंचायत के डेमनाटांड़ गांव में 22 वर्षीया महिला अर्शिला मुर्मू की तीन दिन पूर्व में हुई मौत के मामले में नया मोड़ ले लिया है। इस सिलसिले में मृतका के पिता सोनालाल मुर्मू ने ससुराल वालों पर डायन-भूत की प्रताड़ना के आरोप में उसकी बेटी की पीट पीट कर निर्मम हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

मामले की जानकारी थाना में उनके द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर डायन-भूत अधिनियम के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पति दीपक मरांडी, ससुर, सास, गोतनी और भैंसूर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसमें मृतका के पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है।

शादी और परिवार थाना में दिए गए आवेदन में मृतका के पिता ने बताया है कि वे सोनबाद पंचायत के रहनेवाले हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने अपनी ब...