शाहजहांपुर, मई 25 -- मिर्जापुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जरियनपुर निवासी राजेश की पत्नी सुमन 40 वर्ष की शनिवार शाम मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार विवाहिता बीते दो बर्षो से बीमार चल रही थी। राजेश द्वारा उसका हर सम्भव इलाज कराया जा रहा था। शनिवार को सुमन की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए महिला का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा यह भी पढ़ें- संदिग्ध हाल में महिला की मौत यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...