बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। दिल्ली के विपिन गार्डन निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका उर्फ प्रीती की शादी कृष्णा एंक्लेव निवासी युवक से की थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उसकी बेटी प्रियंका को परेशान करने लगे। 27 जनवरी की सुबह करीब पांच बजे ससुराल वालों ने फोन करके प्रियंका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बारे में बताया। इसके बाद जिला अस्पताल में उन्हें गलत जानकारी दी गई। उन्होंने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसमें जांच अधिकारी रामकुमार कुंतल का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चोर से कार बरामद बागपत। मध्य प्रदेश के जनपद सागर के बीना निवासी सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि उनके साथ बागपत के एक युवक रिफाइनरी में कार्य करता था। आरोप है कि कुछ समय पहले युवक उसकी ...