बिजनौर, मार्च 7 -- बढ़ापुर। गांव शाहलीपुर कोटरा में तीन दिन पहले हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना किरतपुर के गांव मौजमपुर पाडली निवासी सुशील कुमार ने थाने मे मुकद्दमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसने अपनी पुत्री सलौनी की शादी लगभग एक वर्ष पहले बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम शाहलीपुर कोटरा निवासी अमित पुत्र विजेंद्र के साथ की थी। शादी में दिए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और कम दहेज के लिए सलौनी को प्रताड़ित करते थे। कई बार समझाने पर नही माने। आरोप है कि बीती चार मार्च की दोपहर पति अमित, ससुर विजेंद्र, देवर मनोज व देवरानी रीता ने दहेज नही लाने पर मारपीट कर गला घोंटकर सलौनी को मार डाला। थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्म...