सीतापुर, फरवरी 10 -- सीतापुर, संवाददाता। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस सन्दना पुलिस दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज आरोपी पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सोमवार को विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला था। पिता की तहरीर पर सन्दना पुलिस पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं। साथ ही फांसी लगाए जाने की पुष्टि हुई है। सन्दना के बरताल में विमला (26) की शादी छह वर्ष पहले मंदीप उर्फ छोटू के साथ हुई थी। सोमवार को विमला का शव घर में फंदे से लटकता मिला था। शरीर पर कई तगह चोट के निशान मिले थे। पिता रामसागर ने पति मंदीप उर्फ छोटू, ससुर श्री प्रकाश, सास सरोजनी, देवर निक्कू व जेठ संदीप के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना...