बरेली, मार्च 12 -- नवाबगंज। तीन दिन पूर्व विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सास और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी ओमकार ने अपनी बेटी सर्वेश कुमारी (28) का विवाह 10 जून 2023 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी अनिल कुमार के साथ किया था। ओमकार का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। पति अनिल, जेठ संजू, ससुर महिपाल, सास ललिता देवी और चचिया ससुर ओमप्रकाश उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति की शादी जनपद बदायूं के बिसौली की एक युवती से करने की धमकी देते थे।मृतका के पिता का आरोप है कि उन सभी ने मिलकर सोमवार को उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। पिता ने थाना नवाबगंज में पति अनिल कुमार, जेठ संजू, ससुर महिपाल, सास लल...