विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
रुडकी, सितम्बर 22 -- मोहल्ला मलानपुरा में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक सितंबर को मोहल्ला मलानपुरा में विवाहित अनीशा का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। मामले में मृतका के पिता नसीम निवासी मोहल्ला खेड़ा दरवाजा, कस्बा पुरकाजी की तहरीर पर पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर में मृतका के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपों से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाना शुरू किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पति अनीश निवासी मोहल्ला मलानपुरा को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.