मऊ, मार्च 14 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कमधेनवा गांव में गुरुवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद जब शव मायके पहुंचा, तो वहां ससुराल पक्ष के लोगों के आने पर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू किया। थाना क्षेत्र के कमधेनवा निवासी अमरजीत की पत्नी 30 वर्षीय सरिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार सुबह अपने कमरे में पंखे से लटकता शव मिला था। घटना के समय बच्चे ने मां को फंदे से लटका देख शोर मचाया, जिसके बाद परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक सरिता की मौत हो चुकी थी। मृतका का पति अमरजीत राजस्थान में नौकरी करता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.