हमीरपुर, अप्रैल 11 -- राठ। गत दिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पूजा की मौत के मामले में उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। चिकासी थानाक्षेत्र के हरदुआ गांव में 22 वर्षीय पूजा की फांसी लगने से संदिग्ध मौत हो गई थी। मामले में जनपद जालौन के आटा थानाक्षेत्र अंतर्गत परासन गांव निवासी उसके पिता चतुरुईयां की तहरीर पर चिकासी पुलिस ने पति शिव सिंह उर्फ शिवा, ससुर लखन, सास रामदुलिया और जेठ भान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चतुरूईंया ने बताया कि उसकी पुत्री पूजा की शादी जुलाई 2024 में शिव सिंह के साथ हुई थी और दहेज की मांग को लेकर अक्सर मारपीट और उत्पीड़न करते रहे और गुरुवार शाम पूजा की फांसी लगाकर हत्या कर शव को साड़ी के फंदे से लटका दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.