बदायूं, मार्च 20 -- विवाहिता की हुई मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन रिपोर्ट में कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मदनजुड़ी गांव में रहने वाले गौरी शंकर की 30 वर्षीय पत्नी गीता की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार घटना के समय गीता घर के जीने पर बैठी थी और घबराहट की शिकायत कर रही थी। हालत बिगड़ने पर उसे बिसौली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और मौत के कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।वहीं गीता के ससुर हाकिम सिंह ने बत...