सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- रीगा। शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव निवासी सहेंद्र कुमार ने रीगा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री अनुराधा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने अपने दामाद समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आवेदन में सहेंद्र कुमार ने बताया है कि उनकी पुत्री अनुराधा कुमारी ने करीब दो वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद रीगा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी संदीप सिंह के पुत्र आदित्य कुमार से शादी की थी.

शादी के बाद का जीवन शादी के कुछ दिनों तक दोनों के बीच संबंध सामान्य रहे। इसके बाद अनुराधा को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किय...