रांची, जुलाई 25 -- रातू, प्रतिनिधि। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाने वाली 25 वर्षीय विवाहिता माधुरी कुमारी की इलाज के दौरान शुक्रवार को हुई मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को एनएच-39 स्थित काठीटांड़ चौक पर शव रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया।

परिजनों का आक्रोश जाम के कारण रांची-लोहरदगा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों का आरोप था कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर माधुरी ने दो दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पति विकास महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

गिरफ्तारी और कार्रवाई मृतका के भाई निताई कोइरी ने ज...