मैनपुरी, मार्च 17 -- जनपद इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कैस्त में दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। 22 दिन पूर्व विवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतका के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम रतिभानपुर निवासी सुखवीर सिंह पुत्र मनीराम ने जसवंतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी बहन रामा की शादी 18 फरवरी 2025 को प्रवेंद्र कुमार पुत्र सुम्मेर सिंह निवासी कैस्त थाना जसवंतनगर के साथ की थी। शादी में पांच लाख रुपये नकद, जेवरात और अन्य घरेलू सामान दिया था। लेकिन आरोपी प्रवेंद्र तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज में मांग रहा था। मांग पूरी न होने पर पति उत्पीड़न करने लगा। उत...