विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका
हाथरस, अगस्त 21 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रूहेरी में गुरूवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल में मृत घोषित किया। मृतक महिला की बहन ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला एटा के जलेसर निवासी लक्ष्मी 25 की शादी करीब सात साल पहले कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रूहेरी में हुई थी। उसकी सगी बहन विनीता की शादी भी लक्ष्मी के पति के भाई के साथ हुई थी। गुरूवार को लक्ष्मी के ससुरालीजन अचेत अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.