विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
बदायूं, मई 19 -- बदायूं। विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष का कहना है कि विवाहिता को शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव महौरी का है। यहां शेर सिंह की पत्नी पूजा 35 वर्ष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा निवासी पूजा की मां सुषमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पांच वर्ष पहले शेर सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा को ससुराल पक्ष के लोग परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.