फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 16 -- कमालगंज। दौलतपुर गांव की एक विवाहिता की सीएचसी में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जनपद हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के केलापूर्वा निवासी रामसनेही ने अपनी 22 वर्षीय बेटी सारिका की शादी दो माह पहले कमालगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर के रोहित से की थी। रामसनेही ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही सारिका के ससुराल वाले दहेज को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...