फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- थाना अरांव क्षेत्र में एक महिला की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने पति सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जवाहरपुर ग्वालियर निवासी रेशू 27 वर्ष पुत्री सुशील कुमार ने किसी बात से कुपित होकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे लटका देखा तो हैरत में पड़ गए। उन्होंने चीखपुकार की तो मोहल्ले के लोग उसके घर पहुंच गए। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाया। फंदे पर लटकने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों तथा मोहल्ले के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। रेशू की मौत का पता चलते ही उसके मायके वाले वहां आ गए। उन्होंने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...