फिरोजाबाद, जून 5 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। घटना के बाद ससुराल पक्ष मृतका‌ के शव तो घर में पड़ा छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही मायका पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट करके हत्या करने का आरोप लगाया है। लगभग 25 वर्षीया प्रियंका पत्नी संजय ने नसीरपुर में घरेलू कलह के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जान देती। घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही मायका पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस शव को विच्छेदन के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंच गई। विवाहिता के पिता रामप्रवेश निवासी फतेहपुर थाना नागला खंगर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह वर्ष 2016 में नसीरपुर निवासी संजय के साथ किया था।पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद स...