मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता बुलबुल कुमारी ने शनिवार को अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना और घर से बेदखल करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास और ससुर द्वारा मायके से और अधिक दहेज तथा पैसे मांग कर लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से ससुराल वालों ने पीड़िता और उसके बच्चों का खाना-पानी बंद कर दिया है। पीड़िता और उसके बच्चों को जबरन घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिक शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...