विवाहिता की पिटाई, पति समेत चार पर केस
बस्ती, अगस्त 14 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता वर्तमान में रुधौली क्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिडई क्षेत्र निवासी डॉ. संजय चौधरी के साथ हुई है। विवाहिता का आरोप है कि 25 जुलाई को दिन में पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान की बाली, पायल समेत पूरा स्त्रीधन भी ले लिया गया। तहरीर के आधार पर रुधौली पुलिस ने पति डॉ. संजय चौधरी, जेठ अजीत चौधरी, सास सुभावती चौधरी और ननद लक्ष्मी वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई अष्टभुजा त्रिपाठी को सौंपी गई है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.