रामपुर, दिसम्बर 8 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिलक थाना क्षेत्र के पिपलसाना गांव निवासी आरती (25) की शादी चार साल पहले केमरी थाना क्षेत्र के गंगापुर कदीम गांव निवासी राजू सैनी के साथ हुई थी। राजू सैनी जेसीबी चालक है। शादी के कुछ दिनों से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे। 29 नवंबर को विवाहिता का शव घर पर मिला था। जिस पर मायके वालों ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अब पुलिस ने इस मामले में देवर बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...