लखीमपुरखीरी, जून 30 -- लखनऊ में दर्ज गुमशुदगी के एक मामले में मंगलवार को लखनऊ पुलिस गोला पहुंची और कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी विवाहिता सुरभि सक्सेना उर्फ मोनी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान विवाहिता ने ससुराल वापस जाने से इंकार करते हुए प्रताड़ना का आरोप लगाया। बताते हैं कि सुरभि का विवाह लखनऊ में हुआ है। कुछ दिन पूर्व वह बिना किसी सूचना के अपने मायके गोला आ गई थीं। उनके घर न पहुंचने पर ससुराल पक्ष ने लखनऊ में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। गुमशुदगी की जांच के क्रम में लखनऊ पुलिस गोला पहुंची और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में विवाहिता से पूछताछ की। पुलिस के समक्ष विवाहिता ने बताया कि ससुराल में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है इसलिए वह वहां वापस नहीं जाना चाहती। इसके बाद उसकी मां मंजू सक्सेना पत्नी अरुण कुमार सक्सेना निवासी कांशीराम आवास क...