रुडकी, जून 17 -- मंगलौर, संवाददाता। मोहम्मदपुर जट्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता विवाहिता के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट को अपहरण की धाराओं में दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर विवाहिता की तलाश तेज कर दी है। मोहम्मदपुर जट्ट निवासी अर्जुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी मुस्कान दस मई की रात बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने 15 मई को गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...