बरेली, जून 13 -- बरेली। संतनगर की सरिता ने थाना इज्जतनगर में अपने पति भैरो राम मीणा और ससुर प्रहलाद मीणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरिता का कहना है कि उनकी शादी जनवरी 2024 में हुई थी और दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि 10 जून की रात उसे जानकारी मिली कि उसके पति और ससुर दहेज का सामान बेच रहे हैं। इस पर वह अपनी बहन के साथ ससुराल पहुंची तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ससुर ने उसे पकड़ लिया और पति ने गले में गमछा डालकर फंदा कस दिया, जिससे उसका दम घुटने लगा। बहन के शोर मचाने पर आरोपी छोड़कर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...