गिरडीह, सितम्बर 19 -- गावां। गावां थाना क्षेत्र के निमाडीह पंचायत के बेलाखुट्टा गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। मायके वालों का आरोप: दहेज में सोने की चेन की मांग मृतका की मां ने बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दामाद पप्पू यादव, ससुर रामदेव यादव, सास अष्टमा देवी, भैसूर रविन्द्र यादव और देवर वीरेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, मृतका निशु देवी (25), पति पप्पू यादव की पत्नी थी। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। निशु का 1...