वाराणसी, जून 2 -- पिंडरा (वाराणसी)। विवाहिता की आत्महत्या में मंगलवार को पूर्व प्रेमी सिंधोरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोप है कि वह शादी के बाद भी उससे संबंध बनाए रखने का दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर उसने जान दे दी। चोलापुर निवासी प्रवीण पटेल उर्फ बाबू का जिस युवती से प्रेम संबंध उसकी शादी सिंधोरा में हो गई। शादी के बाद उसने प्रेम संबंध खत्म कर दिया। आरोप है कि प्रवीण उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव बना रहा था। उसके पास उसकी फोटो और वीडियो थे। वह उसे फोन कॉल कर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। यह भी पढ़ें- महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की थी सुसाइड इससे तंग आकर 14 मई को उसने जहर खाकर जान दे दी। उसके पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...