बिजनौर, जून 30 -- कस्बा निवासी एक विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पति, सास और देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मोहल्ला प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी बृजबाला ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री पूजा का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व कस्बा निवासी सतेन्द्र कुमार के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति सतेन्द्र कुमार, सास राजबाला और देवर अरुण कुमार दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं।आरोप यह भी पढ़ें- पति और ससुर के विरुद्ध मारपीट का केस है कि मंगलवार दोपहर पति और सास ने पूजा के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मजदूरों...