पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी प्रीति पुत्री बाबूराम ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को जीतू निवासी मोहल्ला सुनगढ़ी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति जीतू, ससुर रामस्वरूप,सास वीरवती, जेठानी क्षमा और जेठ दहेज में 10 लाख रुपय और गाड़ी की मांग करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 12 नवंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसकी ससुराल से निकाल दिया। उसका दीवार में सिर मार दिया और उसका हाथ भी तोड़ दिया। इसकी शिकायत उसने थाना सुनगढ़ी पुलिस से की। पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया लेकिन वहां पर भी कोई समझौता नहीं हुआ। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.