शामली, मई 9 -- थाना क्षेत्र के गांव अंबेहठा पीर बस्ती की निवासी साबरीन नामक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अपने पिता साजिद के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उसने छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने, मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- पति पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.