रामपुर, मार्च 12 -- भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का निकाह वर्ष 2023 इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के वक्त मायके वालों ने पर्याप्त दहेज भी दिया था। मगर ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इंकार करने पर उन्होंने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार इस बीच वह गर्भवती हुई तो ससुरालियों ने उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं ट्यूब हटवाकर ऐसा कर दिया कि वह कभी मां न बन सके। आरोप यह भी है कि पति के अलावा ससुराल के अन्य सदस्यों ने उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन करने का भी प्रयास किया। हालात अब यह है कि आए दिन उसके साथ बुरा काम किया जाता है और घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं दिए जाते हैं। ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर वह मायके आ गई। आए दिन वह लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थकहार कर पीड़िता ने इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.