लखनऊ, जून 3 -- वजीरगंज में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सीतापुर निवासी पूजा साह (25) की शादी तीन वर्ष पहले वजीरगंज के रिवर बैंक कॉलोनी निवासी शुभम साह से हुई थी। डेढ़ साल का बेटा है। शुभम फल का ठेला लगाता है। मृतका के भाई विनोद ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पूजा को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार शाम परिवार को सूचना मिली कि पूजा ने फांसी लगा ली है। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे फंदे से उतारकर बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए...