लखनऊ, अप्रैल 15 -- निगोहां, संवाददाता। नन्दौली गांव में मंगलवार देर रात एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव घर के बरामदे में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर ससुराल पक्ष जहां इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नन्दौली निवासी रूबी (25) पत्नी सूरज रावत ने मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार रात करीब 1 बजे सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि मृतका का पति सूरज मंगलवार शाम करीब 5 बजे पड़ोसी गांव जमुरिया में शादी कार्यक्रम में लकड़ी काटने गया था। यह भी पढ़ें- मायके जाने के विवाद में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन गिरफ्तार रात करीब 9:30 बजे उसने...