औरैया, अप्रैल 12 -- औरैया,संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सुरान में एक विवाहिता का शव में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार करीब 30 वर्षीय सुनीता पत्नी जगदीश कुशवाहा का शव घर के अंदर दरवाजे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। बताया गया कि रविवार सुबह मृतका की बेटी ने मां को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई ...