अयोध्या, अप्रैल 8 -- मवई, संवाददाता। बाबाबाजार थाना क्षेत्र के रेछ गांव में बुधवार को विवाहिता किरन गौतम (26) पत्नी रमन का शव गांव के बाहर स्थित बाग से बरामद हुआ है। विवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के मुंह से खून निकल रहा था और साड़ी का फंदा उसके गले में कसा था। मृतका के परिजन विवाहिता की गला घोंटकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि किरन बुधवार को सुबह नित्य क्रिया के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजन ने खोजबीन कर रहे थे उसी दौरान दोपहर में बाग की ओर गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। जानकारी मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र आजाद पहुंचे और घटनास्थल पर घेरा बनाकर जांच शुरू की। मौके पर सीओ आश...