मऊ, मई 7 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर में एक विवाहिता का गुरुवार को फंदे से लटकता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। विवाहिता का दो साल पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस महिला का शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। उधर इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है, फिलहाल शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर निवासी दयाशंकर की पुत्री वंदना ने दो साल पूर्व गांव के ही अरमान नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों से एक आठ माह की दुधमुंही मासूम बच्ची भी है। बुधवार की रात रोज की भांति घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गये। विवाहिता भी अपने कमरे में सोने के लिये चली गई। गुरुवार की सुबह जब परिवार ...