उन्नाव, मार्च 29 -- मोहान। हसनगंज के मौला बाकीपुर गांव की रहने वाली विवाहिता का शनिवार दोपहर पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। ग्रामीण ने शव देख परिजन सहित पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार उसने छह माह पहले मंदिर में जाकर युवक से शादी की थी। उसके बाद वह परेशान चल रही थी। मौलाबाकीपुर गांव की रहने वाले 22 वर्षीय रीमा पुत्री मैकूलाल शनिवार दोपहर दो बजे घर से दो सौ मीटर दूर आम के बाग में दुपट्टे से शव लटका देख ग्रामीण ने परिजन सहित पुलिस को सूचना दी। मृतका रीमा के बड़ा भाई अजीत ने बताया कि छोटी बहन ने छह माह पहले लखनऊ थाना मलिहाबाद क्षेत्र के बिलगड़ा गांव निवासी युवक के साथ उन्नाव में जाकर मंदिर में शादी कर ली थी। उसके बाद पति के साथ रहने लगी थी। 15 मार्च को बहन घर आ गई। मृतका रीमा तीन बहन दो भाइयों में सबसे छोटी थी। मौत को लेकर बड़ी बहन सोनी, सोम...