रुडकी, अगस्त 12 -- एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पति ने जबरन गर्भपात कराया और मौसा ने छेड़छाड़ की है। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित अशोक नगर निवासी एक विवाहिता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। विवाहिता ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी कोटद्वार निवासी एक सैन्यकर्मी से हुई थी। उसके पति वर्तमान में रुड़की में रहते हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर परेशान करना शुरू कर दिया।आरोप लगाया कि इस बीच वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर पति ने जबरन गर्भपात करा दिया। आरोप लगाया कि इस बीच मौसा की ओर से उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। विरोध करने ...