रुडकी, सितम्बर 1 -- मंगलौर, संवाददाता। मोहल्ला मलानपुरा में टांडा रोड पर एक घर में मंगलवार सुबह विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मंगलौर में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...