विवाहिता का जबरन गर्भपात का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, अगस्त 4 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर पुलिस ने एक महिला के पति, सास, तीन ननदों और दो नंदोइयों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जबरन गर्भपात कराने, स्त्रीधन हड़पने, छेड़छाड़ का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। कल्याणपुर में एक युवती की शादी फरवरी 2025 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालियों ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। उस पर मायके से कार की ईएमआई भरवाने और चांदी के बर्तन लाने का दबाव बनाया गया। मांग पूरी न होने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला के पिता ने सात लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से और एक लाख रुपये नकद दिए थे, लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। गर्भावस्था के दौरान सास ने साजिश के तहत उसे छत पर कपड़े सुखाने भेजा, जहां सीढ़ियों पर तेल फैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.