अलीगढ़, जून 19 -- खैर, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बेरहमी से पीटने, घर से निकालने और मायके जाकर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा खैर के मोहल्ला नदी वाला निवासी शीतल पुत्री टिंकू की शादी 12 नवंबर 2024 को जेवर (गौतमबुद्धनगर) निवासी जीतू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये और सोने की अंगूठी की मांग को लेकर शीतल को बेल्टों से पीटते थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने शीतल को घर से निकाल दिया। बीती 6 जून को पति जीतू एक अज्ञात युवक के साथ शीतल के मायके पहुंचा और खाली कागजों पर दस्तखत कराने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर दोनों ने शीतल को पीटा और गला दबाकर जान ...