सोनभद्र, अप्रैल 10 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कचकच्छी गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का कुएं में शव मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव निवासी विशाल ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी सखीना शुक्रवार की सुबह कुएं से पानी लेने गई थी। पानी निकालने के दौरान वह कुएं में गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या कर कुएं में शव फेंकने का आरोप लगाया। मृतका के पिता गुड्डू पुत्र सुखराज निवासी अंजानी थाना बीजपुर का कहना है कि शुक्रवार को सुबह 6 बजे दामाद विशाल ने फोन किया। कहा कि आपकी लड़की झगड़ा करके परेशान कर रही है। जब मैंने कहा कि लड़की से बात कराओ तब उसने यह कहकर फो...