बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- कस्बे के मौहल्ला तेलियान निवासी रेखा शर्मा पुत्री राजेन्द्र शर्मा ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका विवाह 17 जनवरी 2020 को पलवल हरियाणा के गांव नंगला हसनपुर निवासी युवक से संपन्न हुआ। विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपए व बुलेट वाइक की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। 20 नवंबर 2022 को ससुराल वालों ने मांग पूरी न होने पर मारपीट की। और गाड़ी से ककोड़ छोड़कर फरार हो गए। 31मई 2023 आरोपी ससुराल वाले ककोड़ आये। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोपियों ने मांग दोहराते हुए मारपीट की। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति आदित्य शर्मा समेत नत्थीराम, सुमरती,भूदेव, सावित्री, विष्णु, कविता, राजकुमारी, सरस्वती, खेमचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जां...