बुलंदशहर, मार्च 20 -- ​बु कोतवाली देहात क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। देहात पुलिस ने पति, ससुर सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़िता विवाहिता ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका विवाह 22 नवंबर 2025 को सिकंदराबाद के एक गांव के युवक से हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी में उसके पिता ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी शामिल थे। आरोप है कि शादी के महज एक माह बाद ही पति, ससुर और दो ननद आदि के द्वारा अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते हुए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 8 फरवरी को जब पति गा...