बगहा, अक्टूबर 3 -- बैरिया। बगही निमिया टोला में एक विवाहिता का शव घर के आंगन में मिला। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि जितेंद्र चौधरी की पुत्री अनुराधा देवी की मौत उसके पति के घर में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच में भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि अनुराधा का शव उसके पति निपू कुमार चौधरी के घर के आंगन में पाया गया। मृतका के गले में निशान भी पाया गया है। पुलिस के पहुंचने के पहले ही नीपू कुमार चौधरी के घर से सभी लोग फरार हो गए हैं। अनुराधा की बहन काजल ने बताया कि 15 दिन पहले अनुराधा अपने बहन और पिता के साथ खिरियाघाट स्थित डेरा से लौटने की बात कही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...