विवाहिता और उसके बच्चे को घर से बेघर करने वाले सात पर केस
मिर्जापुर, मई 28 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर उसके बच्चे संग घर से बेघर करने के मामले में जिगना पुलिस ने पति समेत सात पर गुरुवार को केस दर्ज किया है। विवाहिता का ससुराल मध्य प्रदेश में है। वर्तमान समय में वह जिगना अपने मायके में रह रही है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जिगना थाना क्षेत्र के कोलेपुर गांव निवासी हिना सिंह का ससुराल मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमर पाटन के तेजधरी देबरहा गांव में है। उसकी शादी मध्य प्रदेश के दीपक सिंह के साथ 12 फरवरी 2016 में हुई। आरोप हैकि पिता ने सामर्थ्य अनुसार शादी में दो लाख रुपये, आभूषण और अन्य घरेलू सामान दिया, लेकिन पांच लाख रुपये नगदी और कार की मांग को लेकर ससुरालियों ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.